अनिल कुमार नेताम (पत्रकार)
भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के दुर्गूकोंदल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पड़गाल में आजादी के बाद पहली बार किसी जनप्रतिनिधि के रूप में पहुंचीं भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मनोज मंडावी का ग्रामवासियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक ने ग्रामीणों की उपस्थिति में 3 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित रंगमंच का लोकार्पण कर ग्रामवासियों को विकास कार्य की सौगात दी।
कार्यक्रम के दौरान विधायक मंडावी ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को जाना। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने ग्राम पड़गाल में पेयजल सुविधा के विस्तार हेतु हैंडपंप लगवाने तथा ग्राम ओड़ाहुर में सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। दूरस्थ एवं ग्रामीण अंचलों के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। गांवों में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
आजादी के बाद पहली बार किसी जनप्रतिनिधि के गांव पहुंचने और विकास कार्यों की सौगात मिलने से ग्रामवासियों में उत्साह एवं खुशी का माहौल रहा। ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर सरपंच मुकेश गावड़े, जनपद अध्यक्ष गोपी बढ़ाई, उपाध्यक्ष आनंद तेता,सोपसिंग आंचला पूर्व अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्गूकोंदल, धनसाय हुर्रा सदस्य जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल, सविता उइके सदस्य जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल, उमेश्वरी मंडावी सरपंच सिवनी, बसंती भालेश्वर सरपंच लोहत्तर, सोमदेव कोरेटी, दुर्जन सिंह पुड़ो, रजऊ मरकाम, रामसाय दुग्गा, राकेश जाड़े, नरसिंह गावड़े, मोहपाल मंडावी, मानिक लाल पोटाई, दिनेश नरेटी सहित बड़ी संख्या ग्रामवासी उपस्थित रहे।
