अनिल कुमार नेताम (पत्रकार)
कांकेर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। जिले में आज सायं 5.30 बजे तक आनलाईन माड्यूल में 558 टोकन में 17 हजार 842 क्विंटल 20 किलोग्राम धान की खरीदी की गई है।
आगामी तिथि 26 नवम्बर के लिए आनलाईन माड्यूल से जिले के 160 उपार्जन केन्द्रों में सायं 5.30 बजे तक किसानों द्वारा 30 हजार 736 क्विंटल 10 किलोग्राम धान विक्रय के लिए 865 टोकन कटवाया गया है।
