अनिल कुमार नेताम (पत्रकार)
किसानों से चर्चा कर धान खरीदी व्यवस्था का लिया जायजा, केंद्र प्रभारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं प्रभारी कलेक्टर हरेश मंडावी ने आज 15 नवम्बर को जिले के धान खरीदी केंद्र भानुप्रतापपुर, संबलपुर एवं दमकसा का निरीक्षण कर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान विक्रय करने पहुंचे किसानों से चर्चा कर खरीदी प्रक्रिया, व्यवस्थाओं एवं उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने किसानों से धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की परेशानी होने के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।
प्रभारी कलेक्टर मंडावी ने धान खरीदी कार्य में संलग्न केंद्र प्रभारियों एवं समिति प्रबंधकों को धान खरीदी शासन के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान विक्रय के लिए केंद्रों में आने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
