ग्राम पुड़ोमिचगांव ( दुर्गूकोंदल ) में आयोजित संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में सम्मिलित होकर भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर गोपी बढ़ाई अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल, आनंद तेता उपाध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल,शोपसिंग आंचला अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्गूकोंदल, सुनाराम तेता अध्यक्ष जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर, धनसाय हुर्रा सदस्य जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल, प्रेम पुड़ो सरपंच कोण्डे, मुकेश गावड़े सरपंच साधुघमरे,अमर कचलाम अध्यक्ष किसान कांग्रेस जिला कांकेर, सुखचंद प्रजापति, सियाराम पोटाई आदि उपस्थित थे।
