अनिल कुमार नेताम (पत्रकार)
सुरूंगदोह में आज स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय इंदरू केंवट की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मनोज मंडावी सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर उन्होंने इंदरू केंवट के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी इंदरू केंवट के योगदान और त्याग को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने तथा उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुनील निषाद संरक्षक निषाद समाज, गोपी बढ़ाई अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल, निर्मला कोवाची सदस्य जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल, अमृता कोटिंगला सदस्य जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल, धनेश नरेटी अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्गूकोंदल, शोपसिंग आंचला पूर्व अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्गूकोंदल,हुमन मरकाम विधायक प्रतिनिधि,धरम निषाद,गजेश जाड़े,जगनाथ जाड़े,समारू राना, भागीरथी निषाद, सुखचंद प्रजापति अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिला कांकेर,अमन मंडावी पूर्व जिलाध्यक्ष युवक कांग्रेस कांकेर, महेन्द्र नायक कार्यकारी जिलाध्यक्ष युवक कांग्रेस कांकेर, मंडल अध्यक्षों में सियाराम पोटाई, रघुनंदन गोस्वामी,रसालू राम गावड़े,रजमन कोवाची, सावित्री निषाद,हिरालाल कोमरे, अनुराग शर्मा, कुणाल टेकाम,गन्नू सिन्हा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
