filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; sv:16.2.13.1.W30; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 39;
भुरके (कराकी) में क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल होने पहुंचीं विधायक, पारंपरिक तरीके से भोजन कर जीता लोगों का दिल
भुरके (कराकी)। भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक सावित्री मनोज मंडावी अपने देशी अंदाज को लेकर चर्चा में रहीं। ग्राम भुरके (कराकी) में गोडवाना फाइटर क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल होने पहुंचीं विधायक ने पारंपरिक पत्तों से बनी थाली (दोना-पत्तल) में भोजन किया।
विधायक का यह सादगी भरा अंदाज लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। आधुनिक दौर में भी पारंपरिक रीति-रिवाजों और ग्रामीण संस्कृति से जुड़ाव की यह झलक देखने को मिली।
ग्राम भुरके (कराकी) में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में उनकी उपस्थिति से खिलाड़ियों और आयोजन से जुड़े लोगों में उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता के दौरान विधायक का देशी अंदाज चर्चा का विषय बना रहा।
रिपोर्ट: अनिल कुमार नेताम, पत्रकार | AN TIMES
