चारामा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चारामा के तत्वावधान में विधायक निवास चारामा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने दोनों महापुरुषों के छायाचित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी जी ने महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह एवं प्रेम के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधी जी ने अपने विचारों और आंदोलनों के माध्यम से देश को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने कहा कि गांधी जी एवं शास्त्री जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही हम एक समतामूलक, शांतिपूर्ण एवं सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं।
इस अवसर पर विशेष रूप से देवती कर्मा पूर्व विधायक दंतेवाड़ा, हिरवेन्द्र साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चारामा , नरेन्द्र यादव पूर्व सदस्य गौ सेवा आयोग छत्तीसगढ़, महेन्द्र नायक कार्यकारी जिलाध्यक्ष युवक कांग्रेस कांकेर, अमृत देवांगन पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत चारामा,मोहित नायक पार्षद नगर पंचायत चारामा, कमलेश रानू सेन पार्षद नगर पंचायत चारामा, मंजू सोनकर पार्षद नगर पंचायत चारामा, अंजू नाग अध्यक्ष शहर महिला कांग्रेस चारामा,सत्तार खान अध्यक्ष कांग्रेस मंडल जैसाकर्रा, के.एल. मरकाम, देवानंद कोरेटी, संतोष शिन्दे, कैलाश कठोलिया, रवि मंगतानी, तेजेन्द्र साहू मंगेश मेश्राम सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
