अनिल कुमार नेताम (पत्रकार)
चारामा ब्लाक के ग्राम पंचायत ढेड़कोहका में जिला पंचायत कांकेर की अध्यक्ष किरण नरेटी के मुख्य आतिथ्य में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले टीना शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत को पानी टैंकर प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी ने ग्राम पंचायत में आवश्यक विभिन्न निर्माण कार्यों की घोषणा भी की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने तथा ग्रामीणों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।
इसी कड़ी में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। ग्रामीणों ने पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच रासु ध्रुव, सरपंच सोहद्रा ठाकुर, उप सरपंच संजय नेवला, पटेल प्रकाश जैन, पूर्व उप सरपंच सुखी राम सिन्हा, संजय मरकाम, मानो बंजारे, गैंदा बाई गोड़ा, देवबती विश्वकर्मा, सरिता मंडावी, दुलेश्वररी मरकाम, धर्मेन्द्र नागवंशी, टीकम तारम, सचिव दारा सिंह सिन्हा सहित पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
