कोसरिया गांड़ा समाज की प्रदेश स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन, कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन 28 दिसंबर को सरस्वती शिशु मंदिर मैदान भानुप्रतापपुर में किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ समाज के प्रदेश अध्यक्ष कन्हैयालाल कचलाम ने मां सरस्वती, डां भीमराव अम्बेडकर की पूजा-अर्चना, माल्यार्पण और पुरखों नाम कलश जलाकर, समाजिक झंडारोहण शुभारंभ किया गया। समाज के प्रदेश अध्यक्ष कन्हैयालाल कचलाम ने समाज के लोगों को सामाजिक संकल्प की शपथ दिलाई। और उपस्थित आम नागरिक, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, क्षेत्र पदाधिकारी, महिला पुरूष, युवक युवतियों को शपथ दिलाया, समाज के लोगों ने विरासत, पूर्वजों के उच्च आदर्श को स्मरण करते समाज द्वारा बनाए गए रीति-रिवाज, नीति-नियम का हमेशा पालन करने, सामाजिक बुराईयों को दूर कर समाज के एकता अखंडता व विकास के लिए कार्य करने,
अपने बच्चे एवं समाज के बच्चों को उच्च शिक्षित बनाने तथा सामाजिक रीति रिवाजों को सिखाने, युवाओं को उन्नत खेती एवं व्यवसाय करने,
सामाजिक सद्भाव व भाईचारा की भावना को प्रोत्साहित करने,
परिवार, समाज की गरिमा को ठेस ना पहुंचे ऐसे कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर युवक युवती परिचय सम्मेलन मुख्य अतिथि भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी ने कहा कियुवक युवती परिचय सम्मेलन होना चाहिए। गांड़ा में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, गांड़ा समाज के बाजा का अलग ही महत्व है, आज छत्तीसगढ़ के ग्राम गुरामी के प्रख्यात पार्टी कर्ण प्रिय धुन सुनने को मिला। आपके समाज बहुत ही प्रतिभाशाली लोग हैं, इन्होंने कहा कि समाज के कारण ही हम हैं, समाज में संगठित रहें। सुख दुःख में सहयोग दें। सबका सम्मान करें। शिक्षा से वंचित ना हों। सबको शिक्षा दिलाने समाज के पदाधिकारी दृढ़संकल्पित रहें। बच्चे पढ़ लिखकर उंचे पदों पर जायें। खेती किसानी और अच्छे व्यवसाय करें। खेती किसानी और व्यवसाय से बड़ी आमदनी लोग कमाते हैं। वहीं प्रदेश अध्यक्ष कन्हैयालाल कचलाम ने कहा कि समाज के क्षेत्र, जिला, प्रदेश पदाधिकारी समाज सामाजिक मामलों के निपटारा और एकजुट करते हैं, पर युवक युवतियों, महिलाओं, पढ़ने वाले बच्चों को कभी भी सामाजिक मंच नहीं मिलती है। इसलिए हमने सोचा कि समाज युवक युवती और पढ़े लिखे नौजवानों को सम्मेलन के माध्यम से सामाजिक मंच में आने और अपने विचार व्यक्त करने का मौका दिया जाये। और लगातार दूसरा वर्ष है, हमने युवक युवती और समाज के बच्चों को मंच प्रदान किया है। समाज के लोग संगठित रहें, समाज के बच्चों को अधिक से अधिक शिक्षा के लिए प्रेरित करें। समाज के बच्चे उच्च शिक्षित हों। शासन के उच्च पदों पर आसीन हों। उन्नत कृषि करें। कार्यकुशल होकर अपना स्वयं का व्यवसाय करें। ताकि कोसरिया गाड़ा समाज की गणना शिक्षित और समृद्ध समाज में हो।
इस पर समाज के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एमडी बघेल, पूर्व प्रदेश सर्व गांड़ा समाज अध्यक्ष सुंदरलाल कुलदीप, असिस्टेंट प्रोफेसर धनराज टांडिया, महेश्वरानंद नेताम, कलाराम कुलदीप ने कहा कि समाज में शिक्षा ही उन्नति की ओर ले जा सकती है, हम सबको समाज के बच्चों को सामाजिक स्तर और निजी स्तर में शिक्षा दिलाने के लिए तन-मन-धन से कोशिश करना है। लगातार दूसरे वर्ष युवक युवती परिचय सम्मेलन का सफल आयोजन हो रही है। समाज के युवक युवती अपने मनपसंद जीवनसाथी भी समाज स्तर चुनें। समाज के रीति-रिवाज को जानें। और रीति-रिवाज से चलें। सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग प्रदेश उपाध्यक्ष ललित नरेटी कहा कि लगातार दूसरे वर्ष गांड़ा के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में आतिथ्य मिला। मुझे गर्व हो रहा है, कि इशारे को समझने वाले समाज के बीच आया हूं। गांड़ा बाजा और मोहरिया की कोई तोड़ नहीं नहीं है। जो सिरहा के इशारे को समझकर उनके आंतरिक मन की धुन को बजाते हैं। गाड़ा समाज प्रबुद्ध समाज है। लेकिन समाज को विकसित बनाने के लिए शिक्षा पर गांड़ा समाज के आम नागरिक जोर दें। शिक्षा से हम अपने जीवन बड़े से बड़े बदलाव कर सकते हैं। सम्मेलन में ग्राम गुरामी के शहनाई दल के वादन और बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सबका मन मोह लिया।
आभार प्रदेश संरक्षक टीकम टांडिया ने किया। संचालन शुभम नाग और रोहित बघेल ने किया।
प्रदेश अध्यक्ष कन्हैयालाल कचलाम, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूईया सोनवानी, प्रदेश संरक्षक टीकम टांडिया, प्रदेश संरक्षक रमेश कुलदीप, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एमडी बघेल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र बेसरे, पूर्व अध्यक्ष सर्व गाड़ा समाज सुंदरदास कुलदीप, पूर्व प्रदेश संरक्षक सुदामा जय बजरंग, प्रदेश सहसचिव डोमेंन्द्र ग्वालवंशी, वन परिक्षेत्र अधिकारी एसआर नेताम, प्रदेश कोषाध्यक्ष लीलाप्रसाद कुलदीप, जिलाध्यक्ष ईश्वर टांडिया, जिलाध्यक्ष धन्नूराम बघेल, जिलाध्यक्ष कलाराम कुलदीप, जिला रमेश गंधर्व, जिलाध्यक्ष मनबोध कुलदीप, जिलाध्यक्ष देवप्रसाद कुलदीप, जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम कुलदीप, जिला सचिव चंद्रहास कुलदीप, पन्नालाल सोनवानी, जिला संरक्षक प्रेमलाल ग्वालवंशी, जिला सचिव रोहित बघेल, नरेन्द्र कुलदीप, क्षेत्र अध्यक्ष रवि कुलदीप, क्षेत्र अध्यक्ष उषा कुलदीप, क्षेत्र अध्यक्ष रमेश कुलदीप, गोलू माहवे, एसआई महेश्वर नेताम, वत्सला टांडिया, सदाराम नाग, महेंद्र टांडिया, झाड़ूराम बेसरा, अमृत टांडिया, प्रेमदास कचलाम, अश्वन कचलाम सहित बड़ी संख्या में समाज के महिला पुरूष , युवक युवती, क्षेत्र, जिला प्रदेश के पदाधिकारी उपस्थित थे।
