कांग्रेस की अपील परेशान आम जनता भी आंदोलन मे शामिल हो
प्रशासन के आश्वासन के बाद भी सड़क नहीं बना आंदोलन होगा और तेज़
नारायणपुर के बखरूपारा से गढ़बेंगाल चौक तक की सड़क अत्यधिक जर्जर सड़क को लेकर बार बार आंदोलन के बाद भी शासन प्रशासन को सड़क बनाने की उदाशीनता से रोज आम जनता जर्जर और गड्ढों सड़क मे पीस रही हैं, जबकि 4 माह पूर्व भी कांग्रेस कमेटी ने नगर बंद कर गढ़बेंगाल चौक मे चक्का जाम कर आंदोलन किया था प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियो के आश्वासन के बाद यहाँ आंदोलन को समाप्त किया गया था आश्वासन के बाद भी प्रशासन आज पर्यन्त तक सड़क नहीं बना सकी हैं किन्तु जिले की नागरिक आम जनता और इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनो का आये दिन दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं ज्ञात हो की यहाँ सड़क अबूझमाड़ जिला मुख्यालय का मुख्य प्रवेश द्वार होने के बावजूद वर्षों से उपेक्षित है। वही यहाँ सड़क लोक निर्माण विभाग और नेशनल हाइवे विभाग की आपसी लड़ाई मे पीस रही हैं विभाग मे यहाँ सड़क किस विभाग हैं इसकी स्पष्टता नहीं हैं, कांग्रेस पार्टी एवं क्षेत्र की जनता द्वारा सड़क निर्माण की मांग को लेकर पूर्व में कई बार चक्का जाम आंदोलन कर चुकी हैं, लेकिन प्रशासन के बार-बार दिए गए आश्वासन आज तक सिर्फ कागजों तक सीमित रहे हैं।
यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इसी मार्ग से सत्ता के मंत्री, सांसद एवं वरिष्ठ अधिकारी नियमित रूप से आवागमन करते हैं, फिर भी सड़क निर्माण नहीं होना शासन-प्रशासन की उदासीन सोच को दर्शाता है। चुनाव पूर्व जनता से सभी सड़कों के नवीनीकरण का वादा किया गया था, लेकिन सरकार बनने के बाद आज तक इस महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण नहीं हो सका है।
प्रशासन की अनदेखी से आक्रोशित होकर कांग्रेस पार्टी एवं क्षेत्र की जनता को सुगम यात्रा की लिए रोड निर्माण करने की लिए शनिवार को एड़का चौक शिव मंदिर के सामने व्यापक स्तर पर आंदोलन करेगी कांग्रेस पदाधिकारियो ने आम नागरिक क्षेत्र की जनता से भी अपील की हैं की इस आंदोलन मे शामिल हो और शासन प्रशासन सड़क जल्द बनाये!
