कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्र में लगातार सुरक्षा प्रदाय कर विकास कार्य को गति प्रदाय किया जा रहा है, जिसमें महत्वपूर्ण कार्य है-
> महत्वपूर्ण सड़क पुल/पुलिया
नक्सल प्रभावित अंदरूनी क्षेत्रो में कुल 83.01 किमी. मार्ग
04 उच्च स्तरीय पुल का निर्माण किया गया है।
> जिले में नक्सली उन्मूलन अभियान के तहत संचालित नक्सल विरोधी अभियानों में महत्वपुर्ण सफलता अर्जित की गई। पुलिस
नक्सली मुठभेड़ में :-
पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में मृत नक्सल कैडर -10
गिरफ्तार नक्सल कैडर 31
आत्मसमर्पित नक्सल कैडर 51
बरामद हथियार 48
बरामद बम 10
पुलिस-नक्सली मुठभेड़ -09
घटित नक्सल अपराध 12
> नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान एवं शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर तथा नक्सलियों के खोखली विचारधारा, उनके शोषण, अत्याचार एवं हिंसा से तंग आकर सी.पी.आई. माओवादी संगठन उत्तर बस्तर डिवीजन में सक्रिय :-
मिलिट्री कपंनी नम्बर 05,
परतापुर एरिया कमेटी,
रावघाट एरिया कमेटी,
के. के. (केशकाल) डिवीजन अंतर्गत किसकोड़ो/कुऐमारी एरिया कमेटी के हार्डकोर ईनामी सहित
कुल- 51 माओवादी आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे।
> नक्सली गतिविधि : वर्तमान में नक्सलियों के विरुद्ध अतिसंवदनशील कोर क्षेत्रों में लगातार संचालित नक्सल अभियान, विभिन्न मुठभेड़ों में कई हार्डकोर नक्सलियों के मारे जाने गिरफ्तारी एवं आत्मसमर्पण करने, काफी समय से नक्सलियों की रिकरुटमेन्ट नहीं होने से, नक्सलियों के कोर इलाकों में सुरक्षा बलों के नवीन कैम्प स्थापित होने से उत्तर बस्तर डिवीजन में सक्रिय :-
रावघाट एरिया कमेटी,
के. के. (केशकाल) सब डिवीजन अंतर्गत किसकोड़ो/कुऐमारी एरिया कमेटी समाप्त हो गया है।
> दल्लीराजहरा-रावघाट रेल्वे लाईन परियोजना के तहत :-
ताड़ोकी से रायपुर तक रेल परिचालन प्रारंभ
रावघाट से ताड़ोकी के मध्य रेल्वे लाईन निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।
> सामुदायिक पुलिसिंग के तहत सिविक एक्शन प्रोग्राम :-
नक्सल प्रभावित अतिसंवेदनशील क्षेत्र के ग्रामीणों में पुलिस सुरक्षा बलों के प्रति विश्वास की भावना जगाने जिला बल/सीएपीएफ बलों द्वारा जनता से परस्पर संवाद स्थापित कर नक्सल प्रभावित अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत सिविक एक्शन प्रोग्राम आयोजित कर ग्रामीण महिला, पुरुषों, स्कूली बच्चों को जरूरतों प्रतियोगिताओं व मेडिकल कैम्प, जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन कर जनता की समस्याओं का त्वरित निदान किया जा रहा हैं। इसी प्रकार कांकेर
पुलिस द्वार जिले के हाट बाजारों में चलित थाना के माध्यम से ग्रामीणों को सामान्य अपराध के साथ साइबर अपराध की जानकारी, कालेज स्कूलों में यातायात संबंधी जानकारी एवं सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है जिससे पुलिस सुरक्षा बलों के प्रति आम जनता का विश्वास बढ़ा है व नक्सलियों के प्रति झुकाव कम हुआ है। नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु शासन की पुनर्वास नीति एवं माओवादी विचारधारा की आलोचना का प्रचार-प्रसार मीडिया एजेंसियों एवं बैनर-पोस्टर के माध्यम से गांव-गांव में किया जा रहा है, जिसका लाभ मिल रहा है। नक्सल पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर इस वर्ष 2025 में बड़े कैडर के माओवादियों सहित कुल 51 नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे हैं।
> गुम मोबाईल फोन की बरामदगी:-
कांकेर पुलिस द्वारा गुम मोबाईल फोन रिकवरी में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुये जिला उत्तर बस्तर कांकेर के समस्त थाना क्षेत्रों में 01.01.2025 से 30.01.2025 तक कुल 1086 गुम/खोए हुए मोबाईल फोन की शिकायते प्राप्त हुई थी। अभियान के तहत आधुनिक तकनीकी संसाधनों, सीईआईआर पोर्टल तथा दूरसंचार कंपनियों के सहयोग से गुम मोबाईलों की ट्रैकिंग कर कुल 810 मोबाईल फोन सफलतापूर्वक रिकवर किया गए, जिन्हे विधिवत प्रक्रिया पूर्ण कर संबंधित प्रार्थियों को सुपुर्व किया गया।
> संपत्ति संबंधी अपराधों में :-
104 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
> मोटर यान अधिनियम:-
कुल 12592 प्रकरण में समंस शुल्क 2827800/- (अट्ठाईस लाख सत्ताईस हजार आठ सौ रूपये)।
> गुम इंसान
गुमशुदा/अपहृत बालक/बालिकाओं की पतासाजी हेतु वर्ष-2025 में “ऑपरेशन मुस्कान” विशेष अभियान संचालित किया गया।
गुमशुदा बालक बालिकाओं में 84%
गुमशुदा क्यस्क महिला/पुरुषों में 60%
दस्तयाच किया गया।
> अपराध मुक्त समाज की ओर एक कदमः-
अपराधिक गतिविधियों एवं अपराधियों की जानकारी देने हेतु वाट्सएप हेल्प लाईन नम्बर 9479155125 जारी किया गया।
