अनिल कुमार नेताम (पत्रकार)
मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान “अर्नब के प्रभाव और आने वाले दिनों में बन रहे चक्रवाती तूफान एवं अति बारिश की संभावना के दृष्टिकोण से छात्र-छात्राओं को स्कूल पहुंचने एवं बच्चों के स्वास्थ्य व सुरक्षा को देखते हुए दिनांक 28.10.2026 दिन बुधवार को कांकेर जिले के समस्त शैक्षणिक शासकीय / अशासकीय प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला, हाई एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालय में एक दिवस का अवकाश घोषित किया जाता है उक्त अवकाश शिक्षकों के लिए लागू नहीं होगा।

