अनिल कुमार नेताम (पत्रकार)
अनुभागस्तरीय जनदर्शन कार्यक्रम के प्रथम दिन 23 अक्टूबर को प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रचार-प्रसार मंत्री नरोत्तम सिंह चौहान ने जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचकर विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन सौंपा।
उन्होंने भानुप्रतापपुर से कांकेर मार्ग पर भांनबेड़ा तक सड़क की जर्जर स्थिति को देखते हुए तत्काल पेंचवर्क कराने की मांग की। साथ ही भानुप्रतापपुर से संबलपुर के बीच रेलवे ओवरब्रिज पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को चालू कराने के लिए भी संबंधित विभाग को आवेदन दिया।
चौहान ने कहा कि कांकेर कलेक्टर कुंदन कुमार द्वारा जिले के सभी अनुभाग कार्यालयों में जनदर्शन कार्यक्रम शुरू करने की पहल सराहनीय है। इससे आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय कांकेर आने-जाने में होने वाले अतिरिक्त खर्च और समय की बचत होगी। उन्होंने इस पहल के लिए कलेक्टर का आभार व्यक्त किया।
