filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; sv:16.2.13.1.W30; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 38;
छत्तीसगढ़ सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल जिसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और सशक्त बनाना है, जिसके लिए पूरे प्रदेश में महारी सदन भवन का निर्माण कराया जा रहा है।
इस कड़ी में कोयलीबेड़ा(पखांजूर) ब्लाक के ग्राम ऐसेबेड़ा में भी महतारी सदन भवन का निर्माण होने जा रहा है, जिसका भूमिपूजन अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक विक्रम देव उसेंडी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
भूमिपूजन के इस कार्यक्र में जिला पंचायत सदस्य दीपांकर राय, नगर पंचायत उपाध्यक्ष शंकर सरकार, मोनिका साह, भाजपा के पदाधिकारी, ग्राम सरपंच, वार्डपंच व ग्रामीण उपस्थित रहे।
भूमिपूजन के कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए विधायक विक्रम देव उसेंडी ने कहा कि ऐसेबेड़ा में एक बड़ा भवन महतारी सदन का निर्माण होना है जिसके माध्यम से महिला स्व सहायता समूह के बहने उसके साथ ही साथ बिहान के बहनो को बैठने के साथ साथ रचनात्मक गतिविधियों के साथ कार्यों को करने के लिए राज्य सरकार स्थान उपलब्ध करा रहा है।
अंतागढ़ विधानसभा में 8 महतारी सदन का निर्माण कराया जा रहे है जिससे क्षेत्र के महिला बहनों को इसका काफी लाभ होगा।
आपको बताते चले कि महिलाओं को बैठकों, कौशल प्रशिक्षण और आर्थिक गतिविधियों के लिए एक सुरक्षित और सुविधायुक्त यह भवन होगा ।
साथ ही ये भवन करीब 2,500 वर्ग फुट में बनाए जा रहे हैं जिनमें हॉल, कमरे, किचन, स्टोर रूम, बरामदा और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं होंगी।
इन सदनों में महिला स्व-सहायता समूह सिलाई-कढ़ाई, लघु उद्योग (जैसे पापड़, आचार, फिनाइल निर्माण) और आजीविका से जुड़े काम कर सकते हैं।
