राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत आज 28 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चारामा में भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक मंडावी ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक अभिभावक का दायित्व है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने में जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है और सभी नागरिकों को इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए अभियान को सफल बनाने के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा आमजन से अपील की कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। इस अवसर पर भुनेश्वर नागराज अध्यक्ष नगर पंचायत चारामा, मोहित नायक पार्षद नगर पंचायत चारामा, कमलेश रानू सेन पार्षद नगर पंचायत, मंजू सोनकर पार्षद नगर पंचायत चारामा, अमन मंडावी पूर्व जिलाध्यक्ष युवक कांग्रेस कांकेर, विकास मंडावी, अजय पंजवानी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व अभिभावक उपस्थित रहे।
