कांकेर जिले के ग्राम कोरर रेस्ट हाउस में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए इस दौरान विधायक आशाराम नेताम ने कहा कि संगठन की विचारधारा, सेवा भाव और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूत करने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनके समर्पण, अनुशासन और संगठन के प्रति निष्ठा की सराहना की। आप सभी का यही परिश्रम और प्रतिबद्धता पार्टी को निरंतर सशक्त बना रहा है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का कार्य कर रहा है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए हम सभी मिलकर एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे। यही हमारा संकल्प है, यही हमारी दिशा है।
