चावल उत्सव के नाम पर प्रोपोगंडा कर रही सरकार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि सरकार 3 महीने का चावल एक साथ देकर चावल उत्सव मनाने जा रही है। अभी तक जितने चावल की जरूरत है उसका 30 प्रतिशत भी चावल राशन दुकानों में नहीं पहुंचा है। 31 लाख उपभोक्ताओं का राशन कार्ड केवाईसी के नाम पर काट दिया। 5 माह से राशन नहीं मिल रहा। अब चावल उत्सव मनाने का ढकोसला कर रहे है।
20 लाख मीट्रिक टन धान खुले में पड़ा है, खराब होने की जवाबदारी किसकी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश के संग्रहण केन्द्रों में 20 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खुले में पड़ा है बेमौसम बारिश से कुछ जगह धान भीग गया। बारिश और भी हो सकती है। धान भीगने से खराब होगा इसकी जवाबदारी कौन लेगा? धान का उठाव क्यों नहीं करवाया जा रहा है, मिलरों को धान क्यों नहीं दे रही सरकार? यह धान खराब होना बताकर भ्रष्टाचार करने का षडयंत्र रचा जा रहा है।
सरकार नक्सल प्रभावित पंचायतों को 1 करोड़ रू. दे
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार ने घोषणा किया था कि जो ग्राम पंचायतें नक्सल मुक्त हो जायेगी उनको एक करोड़ रू. विकास कार्य के लिये दिया जायेगा। सरकार ने 31 मार्च को यह मान लिया है कि पूरा छत्तीसगढ़ नक्सल मुक्त हो गया है, अतः सरकार बस्तर संभाग के सभी 7 जिलों की सभी ग्राम पंचायतें बलरामपुर, मोहला-मानपुर, खैरागढ़, राजनांदगांव की नक्सल प्रभवित रही पंचायतों को 1 करोड़ रू. तत्काल जारी करे।
शराबबंदी कब लागू होगी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 1 अप्रैल से नई शराब नीति लागू हो गयी है। सरकार ने इस वर्ष शराब से राजस्व बढ़ाने का टारगेट लिया है। लेकिन चुनाव में पूर्ण शराबबंदी की बात करने वाली भाजपा बताये राज्य में शराबबंदी कब से लागू होगी? सरकार शराब की खपत बढ़ाने में लगी है, शराब की दुकाने बढ़ा रही लेकिन शराबबंदी पर चुप है।
