दुर्गूकोंदल विकासखंड के अन्तर्गत शासकीय प्रथामिक शाला सुरुंगदोह के छात्र निहाल कुमार बघमरिया पिता – मेहत्तर राम बघमरिया एवं कु.टिकेश्वरी रावटे पिता – दुर्योधन रावटे ने नवोदय प्रतियोगिता परीक्षा पास करके नवोदय में चयनित होकर गाँव सहित पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किये है। इस सफलता से शासकीय प्राथमिक शाला सुरुंगदोह के समस्त स्टाफ़ के बीच खुशी का माहौल है , संस्था के प्रधान पाठक हेमंत कुमार वर्मा सर और शिक्षक रविन्द्र कुमार गौर , शिक्षक जितेन्द्र कुमार ठाकुर ने कहा ‘ इस सफलता ने हमें नई उर्जा, साहस प्रदान किया है तथा हम खुशियों से गदगद हैं’।


