कांग्रेस संगठन ने नीरज कोसमा को सौंपी जिला सचिव की जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह
क्षेत्र के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता नीरज कोसमा को कांग्रेस संगठन में जिला सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। नीरज कोसमा ने इस नई जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान के साथ-साथ संगठन और समाज की सेवा का एक बड़ा अवसर है।
नीरज कोसमा ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक संगठनों में से एक कांग्रेस पार्टी में जिला सचिव का दायित्व मिलना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी विश्वास दिलाया कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वे पूरी मेहनत और ईमानदारी से कार्य करेंगे।
उन्होंने अपने साथियों और कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन में मिली इस जिम्मेदारी तक पहुंचने में उनके सहयोग और विश्वास की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि बिना साथियों के सहयोग के कोई भी कार्य संभव नहीं है। आगे भी सभी के सहयोग और टीमवर्क के साथ वे संगठन को मजबूत बनाने और उसके लक्ष्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य करेंगे।
नीरज कोसमा ने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जो महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है, वह उनके लिए गर्व और सेवा का अवसर है। वे इस पद की गरिमा बनाए रखते हुए संगठन के निर्देशों और सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करेंगे तथा जनता के बीच पार्टी की विचारधारा को मजबूती से रखने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर उन्होंने विशेष रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक सावित्री मनोज मंडावी, कोको पाढ़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष बीरेश ठाकुर, जिला अध्यक्ष बसंत यादव, हेमंत ध्रुव, बबला पाढ़ी, धनेश नरेटी सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से वे संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास करते रहेंगे।
