थाना सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस की कार्यवाही।
(1)गिरफ्तार आरोपी का विवरण एवं अपराधिक रिकार्ड:-
01. अमित जैन उर्फ बिल्लू पिता किशन कुमार जैन उम्र 20 निवासी हाटकोगेंरा जिला उत्तर बस्तर कांकेर
02. रोहन कुमार जैन उर्फ उत्सव पिता विमल कुमार उम्र 20 वर्ष निवासी सिदेसर आवासपारा जिला उत्तर बस्तर कांकेर
(2) घटना का संक्षिप्त विवरणः-
प्रार्थी के द्वारा थाना उपस्थित होकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 07.03.2026 के रात्रि में प्रार्थी की नाबालिक बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा घर से सोये स्थिति से उठाकर लेकर गया प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कांकेर में गुम इन्सान क्र. – 22/26 दिनांक 07.03.2026 कायम कर पृथक से अपराध क्र. 89/26 धारा 137(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए निखिल राखेचा (भापुसे.) पुलिस अधीक्षक के निर्देषन में, योगेश साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर के मार्गदर्शन में, मोहसिन खान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर के पर्यवेक्षण में, थाना कांकेर द्वारा विषेष टीम गठित की जाकर नाबालिक बालिका व अज्ञात आरोपी के बारे में पता तलाश हेतु टीम रवाना किया गया।
विवेचना के दौरान प्रार्थी की नाबालिक बेटी का पता तलाश के दौरान परिजनों के पेश करने पर दस्तयाब कर नाबालिक बालिका से पुछताछ करने पर एक व्यक्ति जो सफेद रंग का शर्ट एवं काले रंग का पैंट पहना हुआ था, उसके साथ एक और लडका था दोनों खेत की ओर ले जाकर गलत काम किया जाना बताई। तथा ग्रामीणों से पुछताछ करने पर दिनांक 07.03.2026 को रात्रि में गांव के अमित जैन और उसके दोस्त रोहन जैन को प्रार्थि के घर आस-पास घूमते देखना बताने पर दोनों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर आरोपीगण के द्वारा दिनांक घटना को अपराध घटित करना कबूल करने पर आरोपी अमित कुमार जैन एवं रोहन जैन के द्वारा अपराध धारा 65(2),70(2),332 बीएनएस, 4,6,8,10 पाॅक्सो एक्ट का घटित होना पाये जाने से उक्त धारा का समावेश कर आरोपीगण के विरूद्ध विधिवत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
(3)पुलिस टीम का विवरणः- निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू, सउनि भुनेश्वरी भगत, महिला प्रधान आरक्षक 15 हितेश्वरी चेलक, आरक्षक1093 रामू जुर्री, आर. 1311 अनिल मरकाम, महिला आरक्षक क्र. 50 सुभिया गोटा
(4) कांकेर पुलिस की अपीलः- अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी हैं। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बडे अपराधों को रोक सकती हें, इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही हैं। यह दी गई हर सुचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती हैं।
