शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम के लिए शिक्षकों को किया प्रेरित
पीएम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भानुप्रतापपुर में जिला उत्तर बस्तर कांकेर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरेश मंडावी ने विद्यालय का निरीक्षण किया तथा विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों का विस्तृत अवलोकन किया। साथ ही लाइब्रेरी, स्पोर्ट्स कक्ष और म्यूजिक कक्ष का अवलोकन करते हुए वहां उपलब्ध सुविधाओं और संसाधनों की जानकारी ली।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने शिक्षकों की बैठक लेकर विद्यार्थियों की सतत शैक्षणिक प्रगति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण योजना “हमर लक्ष्य” के तहत आगामी परीक्षाओं में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त करने के लिए शिक्षकों को प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शौचालय व्यवस्था, पेयजल सुविधा और मध्यान्ह भोजन व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया। इसके अलावा उन्होंने आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और विद्यालय प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण, संस्था के प्राचार्य, विकासखंड शिक्षा अधिकारी और सभी कक्षाओं के विद्यार्थी उपस्थित थे।
