दुर्गूकोंदल। क्षेत्र में आज 13 फरवरी को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना दुर्गूकोंदल स्थित शराब दुकान के पास की बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शराब दुकान के समीप अचानक हुई इस दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, हालांकि अनियंत्रित वाहन और अव्यवस्थित यातायात को संभावित कारण माना जा रहा है।
आपको को बता दे कि जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर ग्राम मेडो में आयोजित था जिसमें शामिल होने जिला कलेक्टर निलेश महादेव क्षीरसागर एवं हरेश मंडावी, जिला पंचायत सीईओ सहित जिला स्तरीय अधिकारी जा रहे थे, रास्ते में हुए इस हादसा को लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

