
कांकेर जिला के दुर्गूकोंदल ब्लाक में अवैध रेत का कारोबार में अब जान से मारने की धमकी तक बात पहुंच गई है। रेत माफिया के इसरो पर क्षेत्र के आपसी लोगो को ही एक दूसरे से लड़ा रही है । अब जब धमकी मिला तो पीड़िता थाने पहुंचे अपने शिकायत लेकर।
नीरज कोसमा ने अपने शिकायत में कहा है कि मैं नीरज कोसमा ग्राम सिलपट का निवासी हूँ। देवसिंह जाड़े ग्राम-जाडेकर्स, एवं अन्य साथियों के साथ मेरे निवास स्थान में पहुंचकर दिनांव 07/02/2026 दिन शनिवार को रात्रि 08:45 को गाली-गलौज करते जान से मारने की धमकी दिया गया। उक्त समय में रेत माफिया सचिन दुबे, एक बड़े ठेकेदार है, उन्हें पुलिसवालों का संरक्षता है उनका कुछ उखाड़ नहीं सकते बोलते हुए वार्निंग देने की बात कहे। भविष्य में मेरी जान को खतर है, जिसे लेकर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है।
साथ ही पुलिस प्रशासन से निवेदन किया गया है कि उक्त व्यक्ति पर उचित कार्यवारी करने की कृया करें।

सरपंच बंसती भालेश्वर ने अपने शिकायत में कहा है कि मैं बंसती भालेश्वर सरपंच ग्राम पंचायत लोहात्तर का निवासी हूँ। कल दिनांक 07/02/2028 दिन शनिवार रात्रि 9 बजे मेरे निवास स्थान (घर) में ही देवसिंह जाडे ग्राम जोड़कुर्से निवासी के साथ अन्य 15-20 साथियों के साथ पहुंचकर दरवाजा खटखटाते हुए हुए बाहर निकलने के लिए बोला गया जिस पर दरवाजा खोलते हुए बाहर निकली। उसके बाद देवसिंह जाड़े द्वारा रेत परिवहन संबंधित प्रदर्शन में शामिल होने से मना करते हुए, गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दिया गया।
युक्त समय में रेत परिवहन ठेकेदार सचिन दुबे बढ़ा नेता है उसके खिलाए आप लोग ऐसा प्रदर्शन करना ठीक नहीं होगा। रेत ठेकेदार के साथ पुलिस वाले भी शामिल हैं, आप लोग कुछ नही कर सकते।
सरपंच ने भी निवेदन किया है कि उक्त व्यक्ति के उपर उचित कारवाही किया जाए।
साथ ही सरपंच बंसती भालेश्वर ने महिला सुरक्षा मुहैया कराया जाने की मांग की है।

