कांकेर जिला के दुर्गूकोंदल ब्लाक में अवैध रेत का कारोबार फल फूल रहा है, अंदरूनी ग्रामों में हाइव जैसे बड़े गाड़ी चलने पर कई बार हादसे भी हो चुके है और कभी कभी तो लोगो की जान भी चली जाती है।
ताजा मामला दुर्गूकोंदल ब्लाक के ग्राम पंचायत गुदुम के आश्रित ग्राम फित्तेफुलचुर तहसील-दुर्गकोंदल जिला कांकेर का है जहां ग्रामीणों ने लिखित शिकायत में जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर बताया है कि ठेकेदार सचिन दुबे के माध्यम से अवैध रेत, हाईवा, टू-10 वाहनों से लगभग 500 ट्रिप का अवैध रेत निकाल चुका है । उक्त खदान ग्राम पंचायत गुदुम से है उक्त ठेकेदार द्वारा बिना रायल्टी का अवैध रेत निकाला जा रहा है। जिससे शासन प्रशासन मौन है।

ग्रामीणों ने निवेदन किया है कि जांच करते हुए संबधित ठेकेदार के द्वारा अवैध रेत निकाले जाने पर तत्काल रोक लगायी जावे एवं आवश्यक कार्यवाही की जावे ।
शिकायत का प्रतिलिपि निम्न अधिकारियों को भी दिया गया है –
01. श्रीमान तहसीलदार दुर्गुकोंदल को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु ।
02. श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भानुप्रतापपुर जिला कांकेर
03. श्रीमान खनिज अधिकारी जिला कांकेर को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु ।
