नगर पंचायत भानुप्रतापपुर में दिनांक 23 जनवरी 2026 को समस्त पार्षदों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें भानुप्रतापपुर के ऐतिहासिक वार्षिक देव मेले को धूमधाम से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। यह मेला 22 फरवरी से 24 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
मेले को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु एक संचालन समिति का गठन किया गया है। मेला संचालन समिति का नेतृत्व गजानंद डडसेना (उपाध्यक्ष, नगर पंचायत), भगवान सिंह कुजांम (पार्षद) तथा नरेन्द्र कुलदीप (पार्षद) द्वारा किया जाएगा।
बैठक में इस वर्ष मेले को रात्रि तक संचालित करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए पूरे मेला परिसर में 10 टावर लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे चकाचौंध रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। साथ ही, इस वर्ष से पास सिस्टम को पूर्णतः समाप्त करने का भी निर्णय लिया गया है।
