प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 16 जनवरी को पखांजूर में प्रस्तावित प्रवास कार्यक्रम के मद्देनज़र कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की मजिस्ट्रियल ड्यूटी लगाई है।
जारी आदेशानुसार कन्या शाला स्कूल ग्राउंड (हेलीपैड स्थल) में अतिरिक्त तहसीलदार कार्यपालिक दण्डाधिकारी पखांजूर युवराज साहू की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार नर-नारायण सेवा आश्रम पखांजूर में नायब तहसीलदार दुर्गूकोंदल सुमीत देवांगन, प्रभारी तहसीलदार बांदे भरत लाल ब्रम्हे, नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम (वीआईपी प्रवेश द्वार) में स्टॉल पर तहसीलदार चारामा सत्येन्द्र शुक्ला और सरोना तहसीलदार मोहित साहू, भूमिपूजन एवं लोकार्पण स्थल पर तहसीलदार अंतागढ़ वीरेन्द्र नेताम, वीआईपी गेस्ट बैठक व्यवस्था में तहसीलदार दुर्गूकोंदल कुलदीप ठाकुर, मीडिया बैठक व्यवस्था में तहसीलदार भानुप्रतापपुर सुरेन्द्र उर्वशा, पुरुष दीर्घा बैठक व्यवस्था तहसीलदार कोरर कृष्णकुमार पाटले की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार महिला दीर्घा बैठक व्यवस्था में नायब तहसीलदार चारामा हेमलता सलाम और नायब तहसीलदार कांकेर दुर्गावती कुजूर, ग्रीन रूम व्यवस्था हेतु तहसीलदार पखांजूर केतन भोयर, मंच व्यवस्था हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पखांजूर टी.आर. देवांगन और अंतागढ़ राहुल रजक, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पखांजूर में नायब तहसीलदार पखांजूर विकास सैनी, फॉरेस्ट रेस्ट हाउस माटोली में नायब तहसीलदार दुर्गूकोंदल शुभम भगत और व्हीआईपी पार्किंग (घोड़ा चौक) हेतु अतिरिक्त तहसीलदार अंतागढ़ अर्पण कुमार कुर्रे की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी ए.एस. पैकरा को कानून एवं शांति व्यवस्था का संपूर्ण प्रभार सौंपा गया है।
