कांकेर जिले के दुर्गूकोन्दल ब्लॉक के सुदूर वनांचल ग्राम तुमरीसूर के दो परिवार के 7 सदस्य और गुलालबोडी के एक परिवार के तीन सदस्य ने ईसाई धर्मांतरित कुल 10 परिवार ने कि अपने मूल धर्म में वापसी, जिसकी गायता, पटेल, जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख के द्वारा साथ सम्मान स्वागत कर अपने मूल धर्म में वापस लिया गया ।
जिसमें मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र टेकाम ,गोंडवाना समाज चिहरो सर्कल सचिव शिवलाल ध्रुव, गोंडवाना समाज सुरूंगदोह सर्कल अध्यक्ष बहादुर तुलावी, गोंडवाना समाज कोडेकुर्से सर्कल अध्यक्ष ललू पुडो , पिछड़ा वर्ग समाज ब्लॉक अध्यक्ष विजय पटेल, ग्राम गायत सुखलाल मडावी, ग्राम पटेल बिहारी मांडवी, तुमरीसुर गायता लालजी पड़ो , सिंगा पुडो, छेरकू तुलावी , मनसा कोवाची, दुष्यंत वाडिया, रजमन कोवाची, जागेश्वर टेकाम सहित बड़ी संख्या में समाज प्रमुख और ग्रामीण मौजूद रहे।
